कोरबा।अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कटघोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 60 पाव अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब दुकान से शराब लेकर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। पुलिस ने मौके से शराब के साथ पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि जड़गा मोड़ स्थित शराब दुकान से दो युवक बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर मोटरसाइकिल से जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कटघोरा थाना पुलिस ने तत्काल टीम को सक्रिय किया और संभावित रास्ते पर घेराबंदी की।
बाइक रोककर ली तलाशी, 60 पाव शराब बरामद
घेराबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की। संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 60 पाव अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में दोनों की पहचान हरिशंकर यादव और संजय कंवर, निवासी झाल कछार रंजना के रूप में हुई।
पुलिस ने शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पैशन प्रो मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
कटघोरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर एवं एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में कटघोरा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने कहा कि अवैध शराब के परिवहन, बिक्री और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















