कोरबा। दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विश्व सद्भावना भवन में श्रद्धांजलि सभा के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. एस.एन. केसरी, सीएमएचओ कोरबा, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेन्द्र तिवारी, डॉ. के.सी. देवनाथ, बीके रुकमणी एवं बीके बिंदु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात दादी प्रकाशमणि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बीके लीना ने दादी प्रकाशमणि के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला।
रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम : डॉ. केसरी
सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने रक्तदान को मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताते हुए कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।
बीके रुकमणी ने कहा कि दादी प्रकाशमणि का जीवन सादगी, सहनशीलता, प्रेम और विश्व कल्याण की भावना का अनुपम उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन मूल्यों को अपनाकर समाज में सकारात्मकता और सद्भावना को बढ़ाया जा सकता है। राजेन्द्र तिवारी एवं डॉ. के.सी. देवनाथ ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर मधुबाला ने उपस्थितजनों को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. के.सी. देवनाथ ने आभार व्यक्त किया।
रक्तदान शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी एवं इंदिरा गांधी अस्पताल की टीम का सहयोग रहा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















