उत्कृष्ट कार्य के लिए निगम के तीन कर्मचारियों का चयन, महापौर और आयुक्त ने दी बधाई
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत अगस्त माह के लिए कोटेश राव, वीरेंद्र सिंह सैनी और बसंत सिदार को ‘फेस ऑफ द मंथ’ चुना गया है।
इस उपलब्धि पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने चयनित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के बेहतर कार्यों को पहचान और सम्मान मिलने से उनमें उत्साह बढ़ता है तथा वे और अधिक जिम्मेदारी एवं लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।
निगम की इस पहल से अधिकारी-कर्मचारियों, विशेषकर मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों में उत्कृष्ट कार्य करने की सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। ‘फेस ऑफ द मंथ’ के रूप में चयनित कर्मचारियों को उनके कार्यों के लिए सार्वजनिक रूप से पहचान मिलने से अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिल रही है।
अगस्त माह के लिए चयनित कोटेश राव, वीरेंद्र सिंह सैनी और बसंत सिदार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निगम की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई यह पहल सराहनीय है और इसे निरंतर जारी रखा जाना चाहिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















