कौशल विकास योजनाएं आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम : नूतन विश्वकर्मा

जन शिक्षण संस्थान में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कोरबा। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान, कोरबा में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक काउंसलर एवं समाजसेवी श्रीमती नूतन विश्वकर्मा ने युवाओं और महिलाओं में आत्मविश्वास तथा मानसिक दृढ़ता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार की कौशल विकास योजनाएं केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये युवाओं और महिलाओं को आत्मसम्मान एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को कौशल हासिल कर अपने पैरों पर खड़े होने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान के निदेशक ने भी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के साथ नागरिकों की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्य और कौशल के माध्यम से देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में श्रीमती सावित्री जेना, तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, विजयलक्ष्मी महंत, सुनीता राठौर, अंजू बनर्जी, सत्या श्रीवास, प्रिया गवेल, किशोर महंत, नरेंद्र साहू, उमेश, ओमकार गुप्ता, रुख्मणि यादव सहित संस्थान के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।