मृत्युभोज और तीजा पर प्रतिबंध, प्री-वेडिंग शूट, बैंड-बाजा व डीजे पर भी रोक
कोरबा। मेमन जमात कोरबा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक सुधार एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मेमन जमात के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अमीन शेखानी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई।
इस अवसर पर समाज में अनावश्यक खर्च और दिखावे को कम करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समाज ने शादी-ब्याह में प्री-वेडिंग शूट, बैंड-बाजा और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। साथ ही विवाह समारोह में होने वाले अनावश्यक खर्चों को कम करने पर जोर दिया गया।
समाज द्वारा तीजा एवं मृत्यु भोज पर भी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। समाजजनों से अपील की गई कि मृत्यु भोज पर खर्च करने के बजाय जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाए, ताकि उस राशि का सदुपयोग सामाजिक हित में हो सके।
कार्यक्रम के दौरान मेमन जमात के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बीमार और अस्वस्थ समाजजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन यूनुस मेमन ने किया। इस अवसर पर रफीक मेमन, अब्दुल रऊफ मेमन, अब्दुल अजीज मेमन सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















