कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं पत्रकार धीरज दुबे के पिता श्री सत्यनारायण दुबे का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 61 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय सत्यनारायण दुबे अपने पीछे पत्नी, पुत्र धीरज दुबे, नीरज दुबे, पुत्री सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को सिंचाई कॉलोनी, रामपुर स्थित निवास से दोपहर बाद अंतिम दर्शन के उपरांत शाम 3:30 बजे निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम में शाम 4 बजे किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
