चार वर्षों में बनकर तैयार हुआ मंदिर, जयपुर से आईं राधा-कृष्ण, जगन्नाथ और गणेश की दिव्य प्रतिमाएं
कोरबा-पाली।पाली में नवनिर्मित राधा-कृष्ण धाम में दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 18 और 19 जुलाई को किया जाएगा। करीब चार वर्षों में तैयार हुए इस भव्य मंदिर में भगवान राधा-कृष्ण के साथ भगवान जगन्नाथ महाप्रभु और श्रीगणेश की प्रतिमाओं की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
आयोजन की शुरुआत 18 जुलाई (शनिवार) को आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्थी, विक्रम संवत 2083 के अवसर पर भव्य कलश यात्रा से होगी। दूसरे दिन 19 जुलाई को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं प्राण-प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा।
समारोह में आचार्य अभिनव शुक्ला, संजय कृष्णा द्विवेदी, वासुदेव पाण्डेय, कृष्णा तिवारी, विवेकानंद पंडा एवं सी.डी. वैष्णव वैदिक अनुष्ठानों का संचालन करेंगे। कार्यक्रम में प्रशांत मिश्रा एवं अनामिका मिश्रा यजमान की भूमिका निभाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि भगवान राधा-कृष्ण के विग्रह विशेष रूप से राजस्थान के जयपुर में तैयार किए गए हैं।
प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में भगवान की दिव्य आरती होगी तथा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन भी किया जाएगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाने की अपील की
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















