कोरबा। राज्य शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत मंगलवार को कोरबा जिले के दो शासकीय विद्यालयों की 86 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।
कार्यक्रम में नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
योजना के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एनटीपीसी जमनीपाली की 59 तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालगीखार की 27 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। सभी लाभार्थी विशेष संवर्ग से संबंधित छात्राएं हैं।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें विद्यालय तक सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने छात्राओं से नियमित अध्ययन कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एल्डरमैन ईश्वर साहू, दीपक यादव, मनोज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, पार्षद नरेंद्र देवांगन, अजय चंद्रा, मुकुंद सिंह कंवर, जनक सिंह राजपूत, सरोज शांडिल्य, बहत्तर सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, तरन्नुम निशा, अजय अग्रवाल, अनिल गिरी, अशोक स्वर्णकार, मनीष मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य अभिमन्यु साहू, स्नेहा शर्मा, शिक्षक तारकेश्वरी मिश्रा, अजय प्रताप, भगवती देवांगन, मुकेश केवट, संजय राठौर, कमला राठौर, राजू केवट सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

