कोरबा।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा द्वारा 15 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों के माध्यम से कुल 813 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। युवाओं को एक ही स्थान पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार मेले में एनआईआईटी कोरबा,स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड रायपुर, आश्रव फाउंडेशन (आश्रव सिक्योरिटी एंड एचआर सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड), एसबी इंटरप्राइजेज कोरबा तथा श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न नियोजक भाग लेंगे।
भर्ती असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी, फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असिस्टेंट नर्स, केयर टेकर, हाउसकीपिंग स्टाफ, टेक्नीशियन और फील्ड सर्विस इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर की जाएगी। इन पदों के लिए स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 32 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। सभी पद कोरबा जिले के लिए हैं।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित रिक्त पदों का चयन कर अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष 07759-222069 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम समूह से जुड़कर भी नवीनतम रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

