जितेंद्र सोनी बने कोषाध्यक्ष, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोरबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से गठित इस जम्बो कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी का गठन कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष मुकेश राठौर के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पालूराम साहू द्वारा किया गया।
कार्यकारिणी में जितेंद्र सोनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं महावीर जैन, अनुज जायसवाल, सतनाम सिंह मल्होत्रा, जीवनलाल चौहान, हरनारायण राठौर और कुंजबिहारी साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महामंत्री पद पर यश लांबा, मनीष डिडवानिया, अंकित वर्मा, रवि सचदेवा, अमन केडिया, आनंद श्रीवास, डॉ. गणेश अग्रवाल और शालू पनरिया को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार अरुण यादव, देवकुमार जायसवाल, पवन कुमार विश्वकर्मा, अभय बेरीवाल, प्रियंक गोयल, सनद पटेल, अविनाश बंजारे, मेहुल अग्रवाल, साजन अग्रवाल और ग्रेडियन गैल्यिर को सचिव नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शबनम मसीह, समीर अंसारी, कन्हैया राठौर, संजीदा बेगम, लक्ष्मी महंत और राजकुमारी महंत को शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

