कोरबा। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। समारोह में बालको के कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर्स और वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश सिंह ने प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के बाद उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने दायित्वों को दोहराने का संकल्प भी है।
उन्होंने कहा कि बालको की छह दशकों से अधिक की यात्रा देश के औद्योगिक विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान की यात्रा रही है। कंपनी अब 10 लाख टन वार्षिक एल्यूमिनियम उत्पादन क्षमता की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने सुरक्षा, गुणवत्ता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास को बालको की प्रमुख प्राथमिकताएं बताते हुए कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर्स को सुरक्षित एवं बेहतर कार्यप्रणाली, निरंतर सीखने तथा नए विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
‘बालको समाचार’ का शुभारंभ
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीईओ राजेश सिंह ने ‘बालको समाचार’ का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से कोरबा, गेवरा, कुसमुंडा, कटघोरा और दीपका सहित आसपास के क्षेत्रों में बालको की गतिविधियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी पहुंचाई जाएगी।
समारोह के दौरान बालको की विकास यात्रा और राष्ट्र निर्माण में कंपनी के योगदान पर आधारित एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।
बालको चिकित्सालय में मरीजों को बांटे फल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजेश सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने बालको चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य चिकित्सा कर्मियों की समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
बालको का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्र के प्रति गौरव, सामूहिक जिम्मेदारी और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में निरंतर योगदान देने की कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी प्रतीक बना।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















