कटघोरा। नगर के कारखाना एरिया में स्थित दुर्घटना संभावित अंधे मोड़ पर दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और बड़ा हादसा टल गया।
अंधा मोड़ बना परेशानी का सबब
स्थानीय लोगों के अनुसार कारखाना एरिया का यह मोड़ लंबे समय से दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील बना हुआ है। मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन चालकों को दूसरी ओर से आ रहा वाहन दिखाई नहीं देता। ऐसे में वाहन अचानक आमने- सामने आ जाते हैं और टक्कर की स्थिति बन जाती है।
लोगों का कहना है कि यहां लगातार हादसों के बावजूद अब तक पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। सड़क पर वाहनों की आवाजाही को देखते हुए इस स्थान पर विशेष सावधानी और यातायात नियंत्रण की जरूरत है।
स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग
रहवासियों ने नगर पालिका एवं संबंधित विभाग से दुर्घटना संभावित मोड़ पर स्पीड ब्रेकर, ‘अंधा मोड़’ चेतावनी बोर्ड, रोड मार्किंग और यातायात संकेतक लगाने की मांग की है।
इसके अलावा रात के समय पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की भी मांग उठाई गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन को दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले ही जरूरी कदम उठाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















