कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोरबा स्थित होमगार्ड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत वन विभाग द्वारा नि:शुल्क पौधों का वितरण किया गया, जिनमें नीम, करंज, आंवला सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे शामिल थे।
कार्यक्रम में जिला सेनानी, होमगार्ड के अधिकारी-कर्मचारी, जवान तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिसर में 200 से अधिक पौधों का रोपण किया।
वन परिक्षेत्राधिकारी मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि आगामी वर्षाकाल में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस से की गई है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने-अपने द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

