कोरबा। सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली दुर्गा बजाज को मारवाड़ी युवा मंच छत्तीसगढ़ प्रांत में स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण के प्रांतीय संयोजक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से संगठन एवं समाज से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है।
मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दुर्गा बजाज को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व, समर्पण और सेवा भावना से स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य होंगे।
दुर्गा बजाज लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और विभिन्न जनजागरूकता अभियानों में योगदान देती रही हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
उम्मीद जताई जा रही है कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेशभर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
