कोरबा।कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के एमएसडब्ल्यू की छात्राओं ने सर्वमंगला मंदिर के पास संचालित वृद्धाश्रम में कई घंटे गुजारे। उन्होंने यहां देखा कि विभिन्न क्षेत्रों के महिला-पुरुष किस हालात में रहने को मजबूर हैं और यह परिस्थितियां क्यों निर्मित हुई हैं। उनकी देखरेख के तौर-तरीके की जानकारी छात्राओं ने मौके पर ली।
शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थी यहां पहुंचे थे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने बताया कि समाज कार्य में प्रोफेशनल करियर स्थापित करने के लिए सामाजिक गतिविधियों की विधि और प्रबंधन को समझना आवश्यक है।
यही उद्देश्य लेकर मास्टर ऑफ सोशल वर्क की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से जिले में चल रहे सामाजिक सेवा के कार्यों से रूबरू कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में महाविद्यालय के एमएसडब्ल्यू द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं ने मां सर्वमंगला मंदिर के समीप स्थित प्रशांति वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। समाजसेवी संस्था नवदृष्टि द्वारा संचालित केंद्र में आश्रय पाने वाले वृद्धजनों एवं उनका सहारा बन कार्य कर रहे स्वयंसेवकों के साथ वक्त बिताया।
इस दौरान छात्राओं ने बुजुर्गों की देखभाल,आहार,स्वास्थ्य की फिक्र समेत उनका जीवन शांत व सुकूनमय बनाने की विधियों की जानकारी प्राप्त की। उनकी देखरेख करने वाले कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को समझने का भी प्रयास किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. विमला सिंह, श्रीमती कविता पटेल एवं विकास पांडेय, गौरी नेताम, मुस्कान राजपूत, करुणा लहरे, पूजा केंवट, धारणा केंवट एवं विनीता नायक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
