कोरबा। दर्री पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 840 मेगावाट एचटीपीएस कोरबा वेस्ट परियोजना के एबीबी यार्ड से कॉपर केबल चोरी की थी। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दर्री थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर, विशाल राव उर्फ लाली और जान सिंह प्रधान शामिल हैं। मामले में एबीबी यार्ड के प्रबंधक कमलकांत ठाकुर ने 22 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि यार्ड से करीब 300 मीटर पावर केबल चोरी कर ली गई है।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और मुखबिरों को सक्रिय किया। सूचना मिलने पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 75 हजार रुपए कीमत का सामान जब्त किया है।
मामले में किशन कुमार गोंड़ उर्फ गोलू और अटल आवास का एक अन्य युवक फरार बताया जा रहा है, जिनकी तलाश जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
