ईएसआईसी ने निगम कर्मियों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर, 500 से अधिक ने कराई जांच

कोरबा। नगर निगम मुख्यालय साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कर्मियों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, जोड़ों का दर्द, सिरदर्द, अनिद्रा, हाईपरटेंशन, फीवर, एलर्जी, लीवर, किडनी और हृदय संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई।

महापौर संजू देवी राजपूत ने शिविर का समापन करते हुए कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय कोरबा के चिकित्सकों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।

शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय बहादुर सिंह, डॉ. नीरज तिवारी, डॉ. ओमदत्त तिवारी, स्टाफ नर्स मेरी संगीता, अरूणा राय सोने, फार्मासिस्ट उमेश कुमार मनहर, अंजू पटेल, अनिल ध्रुव, सहायक ग्रेड-3 ईश्वर प्रसाद सोनी, वार्ड बॉय खगेश्वर बेंद्रे, डिगेश कुमार एवं शुभम कर्ष ने सेवाएं दीं।

इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य अजय कुमार चंद्रा, ममता यादव, फिरत राम साहू, योगेश मिश्रा, पूर्व पार्षद दीपक यादव, रामशंकर साहू, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, लेखाधिकारी भवकांत नायक, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।