कोरबा। जिले के सभी पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों एवं अन्य पदों पर नियुक्ति हेतु चल-साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
साक्षात्कार का आयोजन पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरिकला, ब्लॉक-कटघोरा में 13 अप्रैल 2026 को होगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल 2026
साक्षात्कार तिथि: 13 अप्रैल 2026
आवेदन के लिए गूगल लिंक: https://forms.gle/CvqXuqgnmtGgzUTp7
साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।
रिक्त पद:
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT): अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, गणित
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT): अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, विज्ञान, शारीरिक शिक्षा
अन्य पद: नर्स (महिला), काउंसलर (महिला), आतिथ्य एवं पर्यटन प्रशिक्षक
विस्तृत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और सेवा शर्तों के लिए जिला प्रशासन कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट https://korba.gov.in पर उपलब्ध लिंक देखें।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7869096888 पर संपर्क किया जा सकता है।
नियुक्ति केवल उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर ही की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















