कोरबा। रेशम उद्योग सहकारी समिति मर्यादित करतला (पंजीयन क्रमांक 3163) की मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एस.के. कंवर द्वारा 2 अप्रैल 2026 को जारी की गई इस सूची पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक सदस्य 11 अप्रैल 2026 तक लिखित रूप में प्रमाण सहित दावा-आपत्ति सोसायटी के सचिव टी.पी. हंस के पास कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
दावा-आपत्तियों का निराकरण 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे सोसायटी कार्यालय में किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















