कोरबा-पाली। जिले के प्रतिष्ठित नागरिक, व्यवसायी और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नानक राम भावनानी का आज आकस्मिक स्वर्गवास हो गया। वे आनंद राम भावनानी के अनुज तथा गोविन्द भावनानी, संतोष भावनानी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी के पिता थे।
अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव तथा सामाजिक कार्यों के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे। उनके निधन से परिवार, समाज तथा भाजपा को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
निधन की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
उनकी अंतिम यात्रा कल 04 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:30 बजे उनके निज निवास से मुक्तिधाम पाली के लिए प्रस्थान करेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















