जलाराम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति की धूम, भजन संध्या व महाप्रसाद का आयोजन

कोरबा।संत श्री जलाराम सेवा समिति एवं गुजराती समाज कोरबा के तत्वावधान में जलाराम मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे 100 हनुमान चालीसा पाठ और संगीतमय भजन संध्या से हुई। भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की आराधना की।

इस अवसर पर मंदिर के गुम्बद पर ध्वजारोहण भी किया गया।

शाम 7 बजे दैनिक आरती के पश्चात हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष महाआरती संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भोजन) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के आयोजन में संत श्री जलाराम सेवा समिति के सदस्य रोहित भाई जेठालाल शाह द्वारा भंडारा एवं महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। समिति एवं गुजराती समाज के पदाधिकारियों ने दाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना