कोरबा।कोरबा प्रेस क्लब का स्थापना दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने वरिष्ठ पत्रकारों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार छेदीलाल अग्रवाल, राजेन्द्र पालीवाल, विश्वनाथ केडिया, मनोज शर्मा, विजय खेत्रपाल, प्रेमचंद जैन, किशोर शर्मा, राजश्री गुप्ते और रवि पी. सिंह को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मंत्री देवांगन ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाने में पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं महापौर संजूदेवी राजपूत ने भी पत्रकारों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताया।
कार्यक्रम में अशोक चावलानी,पार्षद नरेंद्र देवांगन,पंकज देवांगन,लक्ष्मण श्रीवास,ममता यादव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी,नरेंद्र पाटनवार सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर,सचिव नागेंद्र श्रीवास,महासचिव रघुनंदन सोनी, कोषाध्यक्ष ई.जयंत सहित कोरबा प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य और पत्रकार उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















