कोरबा। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस ऑर्गनाइजेशन द्वारा जीवदया सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। संस्था ने इन कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु समाज के सभी लोगों से सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में 30 मार्च 2026, सोमवार को सुबह 11 बजे से जिला अस्पताल कोरबा में बेबी किट वितरण किया जाएगा, जिसमें नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं को आवश्यक सामग्री प्रदान की जाएगी।
इसी क्रम में 31 मार्च 2026, मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से जैन भवन कोरबा में निःशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। साथ ही इस दिन रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से भाग लेकर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की गई है।
अध्यक्ष वीर महावीर जैन ने विशेष रूप से जैन समाज के स्वावलंबी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे इन सेवा कार्यों का अधिक से अधिक लाभ लें तथा इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















