कोरबा। सीतामणी नहर रोड स्थित वैष्णो दरबार में चैत्र नवरात्रि के दौरान अनुष्ठान किए गए। गुरुवार को अष्टमी तिथि पर यहां हवन-पूजन का विधान पूरा किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारी, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
मंदिर परिसर में हवन-पूजन के लिए विशेष वेदी बनाई गई थी, जहां वैदिक मंत्रों की ध्वनि के बीच आहुतियां दी गईं।
हवन के माध्यम से धर्म, संस्कृति, आध्यात्म और पर्यावरण की श्रेष्ठता एवं विश्व कल्याण की कामना की गई। पंडित उमा झा और उनके सहयोगियों ने इस कार्य को संपादित किया।
उन्होंने हवन विधान की परंपरा और इसके उपयोगी पक्षों के बारे में श्रद्धालुओं को अवगत कराया।
समिति ने बताया कि 28 मार्च को दोपहर 1 बजे मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















