कोरबा,। राताखार क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर से चोरी की गई ब्रांडेड वाशिंग मशीन पुलिस ने बरामद कर ली है, जबकि आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, 24-25 मार्च की दरमियानी रात्रि गश्त के दौरान करीब 2:45 बजे बायपास रोड से सर्वमंगला बस स्टैंड की ओर आते समय एक संदिग्ध व्यक्ति वाशिंग मशीन को पीठ पर लादकर ले जा रहा था। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी वाशिंग मशीन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस द्वारा उक्त वाशिंग मशीन को जप्त कर थाना लाया गया। जांच के दौरान राजू पटेल (पिता रेशम लाल पटेल, निवासी राताखार) ने बताया कि उसके घर से रात्रि करीब 2 बजे हायर कंपनी की वाशिंग मशीन (कीमत लगभग 15,000 रुपये) तथा पड़ोसी के घर से सैमसंग कंपनी का मोबाइल (कीमत लगभग 10,000 रुपये) अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था। बरामद वाशिंग मशीन को राजू पटेल ने अपनी बताई।
इस प्रकरण में रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 283/26 धारा 321(4), 305 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















