कोरबा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 28 मार्च से बांकीमोंगरा और कटघोरा के नजदीक ढपढप में शुरू हो रही है।
27 मार्च को सुबह 10 बजे ढेलवाडीह से 21 हजार मातृशक्तियों के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
एक अप्रैल को त्रिशुल दीक्षा के साथ हनुमत कथा का समापन होगा।
प्रेस क्लब में आयोजन समिति के संरक्षक जुड़ावन सिंह ठाकुर, संयोजक अमरजीत सिंह, सचिव डॉ. पवन सिंह, संरक्षक सुबोध सिंह, मातृशक्ति प्रमुख ऋतु चौरसिया और राणा मुखर्जी ने आज पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि 200 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कोरबा सहित आसपास के इलाकों से हर दिन लगभग 1 लाख लोगों के आने की संभावना है।
कार्यक्रम के दौरान अपना घर सेवा आश्रम के भवन निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। अंतिम दिवस 1 अप्रैल को बजरंग दल की ओर से त्रिशुल दीक्षा कार्यक्रम भी संपन्न होगा। प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
संयोजक अमरजीत सिंह ने बताया कि आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर धाम में नवरात्र पर 9 दिन की साधना कर रहे हैं।
इसके ठीक बाद उनकी पहली कथा का आयोजन कोरबा जिले में हो रहा है। हमारा मानना है कि इसके कई सकारात्मक प्रभाव कोरबा जिले में अवश्य होंगे। इसलिए इस आयोजन में सहयोग करने के लिए कोरबा सहित विभिन्न क्षेत्रों के हिन्दूजन अग्रणी हैं। आयोजन के लिए 80 हजार वॉलंटियर्स लगाए जा रहे हैं। प्रशासन और अन्य स्तर पर पूरा सहयोग मिल रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















