सूने मकान में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; लाखों का सामान बरामद

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक सूने मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 10 से 12 मार्च के बीच अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोना-चांदी के जेवरात, नगदी राशि लगभग 5000 रुपये तथा अन्य सामान सहित कुल 2-3 लाख रुपये मूल्य की चोरी कर ली थी। एसईसीएल कर्मी के घर हुई इस चोरी की रिपोर्ट उनकी सेविका पारस चंद्रा ने मानिकपुर चौकी में दर्ज कराई थी।

अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी का अपराध स्वीकार कर लिया। उनके पृथक-पृथक मेमोरंडम कथन दर्ज किए गए, जिसके आधार पर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी: अरुण कुमार सतनामी, देवेंद्र कुमार धीवर, आकाश यादव

बरामद सामान: सोना-चांदी के जेवरात, नगदी, कांसा एवं पीतल के बर्तन, तांबे का लोटा, एक मोटरसाइकिल, चांदी के सिक्के एवं सोने के बिस्किट।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।