एसईसीएल में 1600 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,17 मार्च से शुरू होगीऑनलाइन प्रक्रिया,NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

बिलासपुर । देश की प्रमुख कोल कंपनियों में शामिल साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने वर्ष 2026-27 के लिए 1600 अप्रेंटिस पदों पर प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रशिक्षण कंपनी की विभिन्न भूमिगत एवं ओपन कास्ट खदानों, साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों में एक वर्ष की अवधि के लिए दिया जाएगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग, तकनीकी और सामान्य स्नातक क्षेत्रों के युवाओं को उद्योग-उन्मुख व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें और खनन क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार हो।

पदों का विवरण (कुल 1600 पद):
ग्रेजुएट अप्रेंटिस – 500 पद
खनन इंजीनियरिंग: 200
सिविल इंजीनियरिंग: 20
विद्युत इंजीनियरिंग: 30
यांत्रिक इंजीनियरिंग: 30
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग: 10
प्रशासन (बीबीए): 25
कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए): 100
वाणिज्य (बी.कॉम): 50
विज्ञान (बी.एससी. केमिस्ट्री): 35
टेक्नीशियन अप्रेंटिस – 1100 पद
खनन इंजीनियरिंग: 900 (सर्वाधिक पद)
खनन सर्वेक्षण: 40
सिविल इंजीनियरिंग: 40
विद्युत इंजीनियरिंग: 50
यांत्रिक इंजीनियरिंग: 50
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग: 20

आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार पहले NATS 2.0 पोर्टल (https://nats.education.gov.in/) पर पंजीकरण करें। उसके बाद एसईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की तिथि: 17 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तकअधिक जानकारी, विस्तृत अधिसूचना और योग्यता मानदंड के लिए एसईसीएल वेबसाइट के SECL विभाग → Human Resource → HRD → Apprentice अनुभाग में जाएं।

यह अवसर विशेष रूप से खनन, इंजीनियरिंग और संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।

एसईसीएल द्वारा यह कदम युवा रोजगार सृजन और स्किल डेवलपमेंट की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।