कोरबा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 को वर्चुअल और भौतिक उपस्थिति मोड में किया गया।
नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, लीगल एड डिफेंस काउंसिल कोरबा, पैरालीगल वॉलंटियर्स एवं बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय से लेकर तहसील स्तर तक के न्यायालयों में आयोजित इस नेशनल लोक अदालत के तहत जिला न्यायालय कोरबा एवं तालुका विधिक सेवा समितियों- कटघोरा, करतला एवं पाली में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए कुल 47 खंडपीठों का गठन किया गया था।
लोक अदालत के लिए कुल 5,26,857 प्रकरणों को चिन्हित किया गया था, जिनमें न्यायालयों में लंबित प्रकरण एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरण शामिल थे। इनमें से कुल 5,08,174 मामलों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया।
प्री-लिटिगेशन चरण के मामले: कुल 5,18,776 मामले निपटाए गए।
न्यायालयों में लंबित मामले: कुल 8,081 मामलों का निराकरण हुआ
इस लोक अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों की सुनवाई कर उनका निपटान किया गया:
आपराधिक राजीनामा योग्य मामले
मोटर वाहन दुर्घटना दावा से संबंधित मामले
धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के मामले
वैवाहिक विवाद के मामले
श्रम विवाद के मामले
बैंक ऋण वसूली वाद एवं रुपया वसूली वाद
विद्युत बिल एवं टेलीफोन बिल के मामले
भूमि अधिग्रहण एवं राजस्व न्यायालय के मामले
अन्य राजीनामा योग्य वाद
लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल लगाए गए
समाज कल्याण विभाग: द्वारा हितग्राहियों को ट्रायसायकल का वितरण माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश संतोष शर्मा के करकमलों द्वारा किया गया।
महिला बाल विकास विभाग: द्वारा पक्षकारों को हितग्राही योजनाओं की जानकारी देते हुए ब्रोशर एवं पैम्फलेट वितरित किए गए।
स्वास्थ्य विभाग: द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
उद्यानिकी विभाग: द्वारा पौधे प्रदत्त किए गए, जिन्हें पक्षकारों के मामले निराकृत होने पर न्यायाधीशों द्वारा भेंट स्वरूप वितरित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्प डेस्क ने पक्षकारों को संबंधित न्यायालयों तक पहुंचाने में सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर जयदीप गर्ग (विशेष न्यायाधीश), गरिमा शर्मा (प्रथम अपर जिला न्यायाधीश), ममता भोजवानी (द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश), सुनील कुमार नन्दे (तृतीय अपर जिला न्यायाधीश), अविनाश तिवारी (श्रम न्यायाधीश), सीमा प्रताप चन्द्रा (जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एफ.टी.सी.), मयूरा गुप्ता (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), सत्यानंद प्रसाद, डॉली ध्रुव, सोनी तिवारी, कुमुदिनी गर्ग, डिम्पल (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), गणेश कुलदीप (अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ) सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, बैंक के अधिकारियों एवं अन्य विभागों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















