नेशनल सेफ्टी मंथ में LIPL (बालको साइट) सेफ्टी टीम का बड़ा योगदान: बिलासा ब्लड बैंक में 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कोरबा। नेशनल सेफ्टी मंथ (राष्ट्रीय सुरक्षा माह) के अवसर पर LIPL सेफ्टी टीम (बालको साइट) ने सामुदायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की। कोरबा स्थित बिलासा ब्लड बैंक में आज एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस वर्ष की थीम “Engage, Educate and Empower people to Enhance Safety” को साकार करते हुए, सेफ्टी टीम ने लोगों को जोड़ने (Engage), रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करने (Educate) और समाज को जीवन बचाने की शक्ति प्रदान करने (Empower) का संदेश दिया। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें कुल 45 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

आयोजकों ने बताया कि यह अभियान केवल रक्त संग्रह तक सीमित नहीं था, बल्कि यह एक बड़ा मिशन था। महात्मा गांधी के विचार—“खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप दूसरों की सेवा में खुद को खो दें”—को आधार बनाकर LIPL सेफ्टी टीम ने इस आयोजन को सफल बनाया। बिलासा ब्लड बैंक की टीम ने इस प्रयास की खुलकर सराहना की और सभी डोनर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह पहल बालको (भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड) से जुड़ी LIPL सेफ्टी टीम की सामाजिक जिम्मेदारी और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो न केवल कार्यस्थल पर बल्कि समाज में भी सुरक्षित और स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित करती है।