कोरबा।कोरबा–चांपा सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम कनबेरी के श्री गौधाम तक पहुंच मार्ग को सुगम बनाने के लिए सड़क निर्माण कार्य का भव्य भूमिपूजन समारोह 2 मार्च (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। आध्यात्मिक और सेवा भाव से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आस्था की जीवन रेखा बनेगी सड़क
श्रीअग्रसेन गौसेवा समिति एवं माता माध्वी देवी गौसेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर धर्मप्रेमियों में उत्साह है। समिति पदाधिकारियों के अनुसार यह सड़क केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि गौमाता की सेवा तक पहुंचने वाली आस्था की जीवन रेखा है। गौसेवा को सनातन संस्कारों की आधारशिला मानते हुए इसे समाज उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव, जनपद सदस्य अमृत लाल कंवर, ग्राम पंचायत कनबेरी के सरपंच शत्रुहन सिंह, अग्रवाल सभा अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल तथा समिति अध्यक्ष जयंत अग्रवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु शामिल रहेंगे।
दोपहर 2 बजे से होगा शुभारंभ
आयोजन समिति के अनुसार भूमिपूजन समारोह दोपहर 2 बजे गौधाम रोड, ग्राम कनबेरी में संपन्न होगा। अग्रवाल सभा कोरबा एवं स्थानीय गौसेवा समितियों ने क्षेत्रवासियों से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर ‘गौ सेवा महायज्ञ’ का सहभागी बनने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















