छत्तीसगढ़ में 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले,तरुण कुमार किरण को कोरबा में नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

इसी क्रम में आईएएस तरुण कुमार किरण को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कलेक्टर कार्यालय कोरबा में पदस्थ किया गया है।

प्रशासनिक दृष्टि से इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन द्वारा समय-समय पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस प्रकार के तबादले किए जाते हैं।