एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश: 48 आवेदन अपात्र, सूची जारी

कोरबा।आदिम जाति कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

चयन प्रवेश परीक्षा 01 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जिले के 5 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

प्रवेश के लिए ऑनलाइन कुल 2025 आवेदन प्राप्त हुए थे। परीक्षण उपरांत 1977 आवेदन पात्र एवं 48 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। अपात्र अभ्यर्थियों की सूची संबंधित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों तथा जिला कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन के लिए उपलब्ध है।

अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र एकलव्य की आधिकारिक वेबसाइट (https://eklavya.cg.nic.in/) से डाउनलोड कर सकते हैं।

जिलावासियों एवं अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए शासन की वेबसाइट एवं सूचना पटल का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।