12वीं बोर्ड: राजनीति विज्ञान सहित पांच विषयों की परीक्षा संपन्न, 9356 में से 9257 छात्र उपस्थित

कोरबा।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाईयर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत सोमवार को कक्षा 12वीं के राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं वस्तु चित्रण विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

जिले में अनुचित साधनों पर नियंत्रण के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल गठित कर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

उक्त पांच विषयों की परीक्षा के लिए कुल 9356 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9257 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 99 अनुपस्थित रहे।

राजनीति विज्ञान: 3281 में से 3228 उपस्थित, 53 अनुपस्थित

रसायन शास्त्र: 3687 में से 3664 उपस्थित, 23 अनुपस्थित

लेखा शास्त्र: 2163 में से 2149 उपस्थित, 14 अनुपस्थित

फसल उत्पादन: 192 में से 183 उपस्थित, 9 अनुपस्थित

वस्तु चित्रण: 33 विद्यार्थी दर्ज एवं सभी उपस्थित

30 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
गठित जिला स्तरीय दलों द्वारा जिले के 30 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित पाई गई। किसी भी केंद्र में नकल का एक भी प्रकरण सामने नहीं आया।

जिला शिक्षा अधिकारी सहित नोडल अधिकारियों और विभिन्न दलों ने शासकीय एवं सेजेस विद्यालयों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग के अनुसार आगामी परीक्षाएं भी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी।