कोरबा।कोरबा जिले में अब ऑनलाइन कंटेंट को उच्च गुणवत्ता में तैयार करने के लिए डिजिटल क्रिएटर स्टूडियो की स्थापना की जाएगी। इस पहल से जिले के युवाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, ब्लॉगर्स और एजुकेटर्स को प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा।
कोरबा क्रिएटर्स टीम के अनुरोध पर कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत ने स्टूडियो स्थापना का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे नवाचार परियोजनाओं की सूची में शामिल किया जाएगा।
प्रस्तावित डिजिटल क्रिएटर स्टूडियो में हाई क्वालिटी प्रोफेशनल ग्रेड के डिजिटल प्रोडक्ट तैयार किए जाएंगे। यहां वीडियो शूटिंग, ऑडियो रिकॉर्डिंग, पॉडकास्ट, एडवर्टाइजिंग एवं मार्केटिंग संबंधी कार्यों की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वर्तमान में इस तरह के कार्यों के लिए कोरबा के युवाओं को जांजगीर-चांपा, रायगढ़ या रायपुर जैसे शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है।
स्टूडियो खुलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और डिजिटल माध्यम में आगे बढ़ने की चाह रखने वालों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलेगा।
इस अवसर पर कोरबा क्रिएटर्स टीम के अभिषेक सिंह, शुभम गोस्वामी, रूपेश बंजारे, आशीष पांडेय, केतन सोनी, तरूण साहू,जय मिरी,अविनाश बंजारे,यश वर्मा,देवेश भारद्वाज, आकाश, बंटी कश्यप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















