ईस्ट जोन किक बॉक्सिंग के रेफरी बने शुभम और मयंक 

कोरबा।वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘अस्मिता खेलो इंडिया ईस्ट जोन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता’ 25 से 29 फरवरी 2026 तक सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में आयोजित की जा रही है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में कोरबा के शुभम यादव और मयंक डडसेना का चयन हुआ है।

दोनों रेफरी कोरबा स्थित सीएमए किक बॉक्सिंग एकेडमी से जुड़े हुए हैं। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि ईस्ट जोन प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मणिपुर, नागालैंड, झारखंड एवं अरुणाचल प्रदेश की टीमें भाग लेंगी।

फेडरेशन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से क्वालीफाइड रेफरी का चयन किया गया है, जिनमें कोरबा से दो प्रतिनिधियों का चयन जिले के लिए गौरव की बात है।

इस उपलब्धि पर संगठन के महासचिव आकाश गुरुदिवान, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल,सहायक खेल प्रभारी आर.के.साहू, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा,सीएमए किक बॉक्सिंग एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती प्रीति मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने शुभम व मयंक को बधाई दी है।