कोरबा।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कोरबा द्वारा संस्थापक रॉबर्ट बैडेन-पॉवेल एवं लेडी बैडेन-पॉवेल का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कृष्णानगर स्थित सनराइज इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में आयोजित समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त (स्काउट) तामेश्वर उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
वर्ल्ड थिंकिंग डे के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि तामेश्वर उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में बैडेन-पॉवेल को स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित स्काउट आंदोलन आज वैश्विक स्तर पर युवाओं को अनुशासित, जिम्मेदार और उपयोगी नागरिक बनाने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में गाइड याशिका साहू, दीप्ति पटेल एवं सीनियर रेंजर पलक पटेल ने बैडेन-पॉवेल तथा वर्ल्ड थिंकिंग डे के महत्व पर प्रकाश डाला। मोहम्मद सादिक शेख ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर कब, बुलबुल, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं लीडर्स को विभिन्न गतिविधियों के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। रेखारानी लाल ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि भरत सिंह वर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डीओसी (स्काउट) दिगम्बर सिंह कौशिक ने किया।
समारोह में जिला मुख्यालय आयुक्त बीएस पैकरा, प्राचार्य विनीता दास, अनिता ओहरी, सनराइज स्कूल के डायरेक्टर सुभाशीष भट्टाचार्य, डीओसी (गाइड) उत्तरा मानिकपुरी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















