15 फरवरी को निकलेगी भव्य शिव बारात, नगर में बिखरेगा आस्था और आकर्षण का रंग

कोरबा।महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 15 फरवरी को नगर में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार पीएच रोड स्थित नहर पुल से दोपहर 3 बजे भगवान शिव की बारात प्रारंभ होगी, जो मुख्य मार्गों से होते हुए दुरपा रोड स्थित शिव काली मंदिर पहुंचेगी।

बारात में भगवान शिव विशाल नंदी पर सवार रहेंगे तथा उनके साथ गणों का समूह भी शामिल होगा। आकर्षक झांकियां, विशेष प्रस्तुतियां और आतिशबाजी इस आयोजन को खास बनाएंगी। शिव काली मंदिर पहुंचने के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शिव-पार्वती विवाह संपन्न कराया जाएगा।

शाम 7 बजे अद्भुत झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी और रात्रि 9 बजे महाआरती का आयोजन होगा।

आयोजन समिति ने बताया कि 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में भी विशेष तैयारी की गई है। इनमें शिव मंदिर एसईसीएल, मृत्युंजय मंदिर नगर निगम कॉलोनी, हेलीपेड मंदिर, पंचदेव मंदिर पुराना बस स्टैंड एवं त्रिलोकीनाथ मंदिर सर्वमंगला परिसर शामिल हैं, जहां भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी की गई है।