आरजीआई पोर्टल के उपयोग हेतु स्वास्थ्य केंद्रों व पंचायत सचिवों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
कोरबा।ऑनलाइन जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रक्रिया को सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण आरजीआई पोर्टल के माध्यम से पंजीयन प्रक्रिया को लेकर होगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा।
प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोंड़ी उपरोड़ा सहित सभी प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
यह प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जन्म एवं मृत्यु पंजीयन की ऑनलाइन प्रक्रिया को पारदर्शी, त्वरित और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि आम नागरिकों को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















