कोरबा।यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कोरबा इकाई द्वारा वर्ष 2026 का प्रथम साहसिक ट्रैकिंग कार्यक्रम मदनपुर क्षेत्र में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस एकदिवसीय आयोजन में लगभग 90 सदस्यों ने सहभागिता कर प्रकृति, साहसिक गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण का अनुभव प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत राजा नहकान नदी में वॉटर स्पोर्ट्स, देवगुड़ी क्षेत्र में ट्रैकिंग तथा आसपास की प्राकृतिक संपदाओं और पर्यावरणीय तत्वों को जानने का अवसर मिला। यह आयोजन पर्यावरण जागरूकता पर केंद्रित एक यादगार सामुदायिक पहल रहा।
राज्य चेयरमैन संदीप सेठ के कुशल नेतृत्व एवं शिव कुमारी, त्रिभुवन, कल्पना, सुमन, दीपेश, आशीष खंडेलवाल, ए.वाई. तोमर, मालती जोशी सहित पूरी टीम के सहयोग से देवगुड़ी भ्रमण, जल क्रीड़ा, पारंपरिक शारीरिक खेल, माइंड गेम्स सहित विविध गतिविधियाँ संपन्न हुईं।
इकाई अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदीप जोशी, गंगाराम पटेल एवं श्रीमती अन्ना का स्वागत किया। इस अवसर पर पी.एल. मिरेंद्र एवं त्रिभुवन कौशील को युवा हॉस्टल आंदोलन में उनके समर्पित योगदान के लिए उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कोरबा इकाई के संरक्षक एवं मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। निकिता, मयंक, अजित, अरविंद, विकास, एम.एल. शर्मा, नवीन मणिक, गुरुपंच, देवी शंकर, धीरज, दीपा, अमृता सहित अनेक सक्रिय सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य विषय जीरो फूड वेस्ट, मिशन नो लिटर एवं सामाजिक सरोकार रहा, जिसके तहत पूरे दिन शून्य अपशिष्ट और स्थिरता को बढ़ावा दिया गया।
चेयरमैन संदीप सेठ ने बताया कि कोरबा इकाई निरंतर नदी ट्रैकिंग, पर्यावरणीय अभियानों एवं साहसिक गतिविधियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में युवा विकास और सामुदायिक सेवा को प्रोत्साहित करती रहेगी।
इकाई सचिव शैलेन्द्र ने अंत में आभार व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















