कोरबा।37वें सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत कोरबा जिले में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के 27 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 6700 लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान का समापन कलेक्टर कुणाल दुदावत के मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान करतला-हाटी मार्ग पर विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे स्थित पेड़ों पर रेडियम पट्टी एवं रंग लगाया गया, जिससे रात्रि के समय वाहन चालकों को मार्ग स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके।
अतिथियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सड़क किनारे पेड़ों की नियमित छंटाई आवश्यक है, ताकि रात के समय दृश्यता बनी रहे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, क्योंकि यह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रदर्शनी, चालकों का नेत्र परीक्षण तथा चौक-चौराहों पर जनजागरूकता कार्यक्रम जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















