कोरबा। कोरबा–चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत उरगा से चांपा तक वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली भी प्रारंभ कर दी गई है, लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों में डिवाइडर टूटे हुए हैं, वहीं स्ट्रीट लाइट के खंभे वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त होकर सड़क की ओर झुके या गिरे पड़े हैं।
दिन के उजाले में ये खतरनाक अवरोध किसी तरह नजर आ जाते हैं, लेकिन रात के समय अंधेरे में वाहन चालकों को इनका अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के बीच टोल वसूली शुरू कर दी गई है, जो सवाल खड़े करती है।
दरअसल, राजमार्ग किनारे बसे गांवों के लिए अलग-अलग स्थानों पर एप्रोच रोड और यू-टर्न की व्यवस्था की गई है, लेकिन ग्रामीणों द्वारा दूर जाकर यू-टर्न लेने के बजाय डिवाइडर तोड़कर सीधे शॉर्टकट बना लिए गए हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से टूटे डिवाइडरों की मरम्मत, गिरे खंभों को हटाने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि टोल वसूली के साथ-साथ सड़क सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















