कोरबा।प्रधान कार्यालय में छत्तीसगढ़ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर के तत्वावधान में कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के सम्मान में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शैक्षणिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में कोरबा शाखा की शाखा प्रबंधक श्रीमती सरिता पाठक, कटघोरा शाखा के शाखा प्रबंधक मणिशंकर मिश्रा, पोड़ी उपरोड़ा शाखा के शाखा प्रबंधक रोहित राठौर, बालको के सहायक लेखापाल शैलेश मसीह शामिल रहे।
इसके अलावा एनटीपीसी शाखा की प्रभारी प्रबंधक श्रीमती नेहा पांडेय के सुपुत्र रुद्राक्ष पांडेय, पर्यवेक्षक ज्ञान सोनी के सुपुत्र अनुभव एवं अक्षांश सोनी, पेखन चंद्राकर के सुपुत्र भावेश चंद्राकर, पायल चंद्राकर एवं पीहू चंद्राकर को पिछली कक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (मर्यादित) बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा एवं नोडल अधिकारी बिलासपुर आशीष दुबे उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों और कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर के अध्यक्ष भागवत यादव, विशेष आमंत्रित सदस्य शशांक शेखर दुबे, संघ के संरक्षक एवं कोरबा के नोडल अधिकारी सुशील जोशी, संतोष ठाकुर सहित संघ के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह में प्रेरणादायी वातावरण के बीच प्रतिभा और परिश्रम को सम्मान देने का संदेश दिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















