कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मंगलवार 20 जनवरी को नगर निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में 2 करोड़ 42 लाख 46 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इस दौरान कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी उपस्थित रहेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री देवांगन दोपहर 1.45 बजे चारपारा कोहड़िया कोरबा से प्रस्थान कर 2 बजे दर्री जोन (फर्टिलाइजर बस्ती) पहुंचेंगे। यहां वे वार्ड क्रमांक 51 के प्राथमिक शाला डांडपारा, शासकीय प्राथमिक शाला स्याहीमुड़ी तथा वार्ड क्रमांक 60 अंतर्गत ज्ञानज्योति तुलसी नगर प्राथमिक शाला के नवीन भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 59 में नीलगिरी बस्ती सहित विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड निर्माण कार्यों की आधारशिला भी रखी जाएगी।
अपरान्ह 3 बजे मंत्री श्री देवांगन दर्री जोन के लाटा बस्ती वार्ड क्रमांक 56 पहुंचेंगे, जहां सेमीपाली, लाटा, शक्ति नगर, बल्गीखार, अटल आवास एवं सलिहाभांठा क्षेत्रों में सीसी रोड, आरसी नाली, ओपीवीसी पाइपलाइन तथा विद्यालय भवन निर्माण जैसे अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इन कार्यों पर कुल करोड़ों रुपये की राशि व्यय की जाएगी।
इसके पश्चात शाम 4 बजे मंत्री श्री देवांगन कटघोरा पहुंचेंगे, जहां वे मीरा टॉकीज के सामने अंबिकापुर रोड स्थित पत्रकार संघ के सामुदायिक भवन (लागत 13 लाख रुपये) के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत वे शाम 5.30 बजे कटघोरा से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
यह कार्यक्रम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















