कोरबा। विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ महादेव मंदिर पर 1026 ई. में महमूद गजनवी द्वारा पहले बड़े आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर पूरे देश में मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान स्मृति वर्ष (या सोमनाथ स्वाभिमान पर्व) के क्रम में कोरबा जिले में भी भक्ति और स्वाभिमान की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला संगठन के आह्वान पर 10 जनवरी को जिले भर में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुए, जिसमें सनातन आस्था, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना झलकी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख शिव मंदिरों में विधिवत जलाभिषेक किया, महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप किया और सोमनाथ मंदिर के प्राचीन गौरव का स्मरण कर भगवान शिव के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान जिले के सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष और महामृत्युंजय मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठे, जिससे पूरा नगर शिवभक्ति में डूब गया।
इस कड़ी में रविशंकर नगर स्थित श्री कपिलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। यहां कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में भगवान शिव का दर्शन, जलाभिषेक एवं महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप किया गया।
कार्यक्रम में सनातन परंपरा, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
इस भव्य धार्मिक आयोजन में जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा,जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, रुक्मणी नायर,जिला मंत्री कमला बरेठ,जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता,जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव,मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, ज्योति वर्मा, उदय श्रीवास्तव, मिलाप बरेठ, प्रकाश अग्रवाल, नीरज ठाकुर, भरत सोनी, वैभव शर्मा, श्रीधर द्विवेदी, जुगल पालीवाल, पुष्पकला साहू, नुतन राजवाड़े,सुधा झा, सरस्वती पटेल, वैशाली रत्नपारखी, नरेन्द्र सिंह, विनोद त्रिपाठी एवं नरेन्द्र गुप्ता सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
यह आयोजन पूरे देश में चल रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का स्थानीय स्तर पर प्रतिबिंब है, जो भारत की अटूट आस्था, सांस्कृतिक एकता और सभ्यतागत शक्ति का प्रतीक है।
कोरबा में ऐसे कार्यक्रमों से न केवल धार्मिक भावना मजबूत हुई, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना भी जन-जन में संचारित हुई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















