कोरबा । कोरबा शहर की मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों के बढ़ते दबाव और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रेलरों के कारण लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जिला यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और सख्त कार्रवाई की।
इस अभियान में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े 22 ट्रेलर चालकों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुदुरमाल पुल के बंद होने के बाद वैकल्पिक मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। ट्रेलर चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और आम नागरिकों को भारी परेशानी हो रही थी। इसी समस्या को देखते हुए पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि बार-बार समझाइश के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
अवैध खड़े वाहनों को हटाने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। इसके बाद भी वाहन नहीं हटाए गए तो उन्हें जब्त कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।
यातायात विभाग ने ट्रेलर मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और सड़क किनारे वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















