कोरबा । नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 10 भिलाईखुर्द अंतर्गत बरबसपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जलापूर्ति पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने से मटमैला पानी आने की समस्या सामने आई थी। पाइपलाइन की खराबी के चलते एक दिन के लिए आकस्मिक रूप से जलापूर्ति भी बाधित रही।
नगर निगम द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराई गई। मरम्मत कार्य के दौरान पाइपलाइन में मिट्टी घुलने के कारण उस दिन नलों से मटमैला पानी निकला, जिससे स्थानीय रहवासियों को असुविधा हुई।
नगर निगम कोरबा के कार्यपालन अभियंता (जलप्रदाय) राकेश मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत पूरी कर ली गई है और अब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नियमित रूप से शुद्ध व साफ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की जलापूर्ति संबंधी समस्या होने पर तुरंत निगम को सूचित करें, ताकि समय पर समाधान किया जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















