कोरबा। एनटीपीसी कोरबा के मानसरोवर स्टेडियम में IRSM WR-II क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 का शुभारंभ भव्य समारोह और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच किया गया। 4 से 8 जनवरी 2026 तक आयोजित इस टूर्नामेंट में कोरबा, सीपत, लारा, गाडरवारा, खरगोन एवं रायपुर की टीमें भाग ले रही हैं।
उद्घाटन समारोह का नेतृत्व बिभास घटक, बिजनेस यूनिट हेड, एनटीपीसी कोरबा ने किया। इस अवसर पर शत्रुघन बेहरा, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) की गरिमामयी उपस्थिति रही, वहीं श्रीमती सुभ्रा घटक, अध्यक्ष, मैत्री महिला समिति विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
अतिथियों का स्वागत पारंपरिक करमा नृत्य एवं स्कूली बच्चों द्वारा किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्हें पौधे, IRSM बैज एवं अंगवस्त्र भेंट किए गए। सभी प्रतिभागी टीमों को कोसा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का प्रमुख आकर्षण टूर्नामेंट के लोगो, शुभंकर “नंदी” एवं विजेता ट्रॉफी का अनावरण रहा।
अपने संबोधन में बिभास घटक ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं तथा इस तरह के आयोजन फिटनेस, निष्पक्ष खेल और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मार्च-पास्ट, मशाल प्रज्वलन, फेयर-प्ले एवं फिटनेस शपथ तथा गुब्बारे छोड़कर टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया गया। पहले मैच से पूर्व तीरंदाजी और कलारीपयट्टू की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया।
उद्घाटन मैच कोरबा और सीपत टीम के बीच खेला गया, जिसमें कोरबा टीम ने जीत दर्ज की। समारोह में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, मैत्री महिला समिति के सदस्य, खेल परिषद, यूनियन-एसोसिएशन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
IRSM WR-II क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 खेल भावना, आपसी सौहार्द और प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता का जीवंत मंच साबित होगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















