कोरबा। नव वर्ष की पूर्व रात्रि पर सड़क पर हुड़दंग मचाते हुए तेज रफ्तार से कार चलाने और पुलिस सायरन जैसे हूटर बजाकर लोगों को परेशान करने वाले चालक के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
कार नंबर CG 12 BB 9917 के चालक शिवा राठौर (पिता मुकेश कुमार, निवासी पथर्रीपारा) ने निहारिका क्षेत्र की सड़कों पर यह हरकत की थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ ब्लैक फिल्म और अवैध हूटर लगाने के आरोप में 4300 रुपये का चालान काटा।
यातायात ASI मनोज कुमार राठौर ने बताया कि एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कार को चालक के घर से थाने लाया गया, जहां से ब्लैक फिल्म और हूटर हटवाया गया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
यह कार्रवाई नववर्ष उत्सव के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की मुहिम का हिस्सा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

