कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने नवाचारी मॉडल से सबको प्रभावित किया।
कुल 7 विषयों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें छात्रों ने निरीक्षकों को विस्तार से जानकारी दी।
प्रभारी प्राचार्य एसके चौधरी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जबकि वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अर्चना खरे ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनकी प्रगति की शुभकामनाएं दीं।
संचालन श्रीमती मैरी पी मिंज ने किया।
विज्ञान विभाग के शिक्षक के के मिश्र, मनीष तिवारी, श्रीमती ज्योति रानी एवं श्रीमती किरण मिंज ने जज की भूमिका निभाई। माइक, फोटोग्राफी एवं डिजिटल सपोर्ट परवेज़ रजा, सौरभ आनंद तथा कंजरवेंसी स्टाफ ने संभाला। चयनित मॉडल अब क्षेत्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
अंत में श्रीमती अर्चना खरे ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















